सागर| धर्मश्री क्षेत्र स्थित करीब 100 वर्ष प्राचीन खेरमाई माता मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन व मनोकामना पूर्ति के लिए पहुंचते हैं। मेले में बुंदेली परंपरा के अनुसार दिनभर राई नृत्य का कार्यक्रम होगा। इस आयोजन की परंपरा स्व. हेमराज घोसी द्वारा वर्षों पहले शुरू की गई थी।


