मॉकड्रिल; मेडिकल कॉलेज में घुसे आतंकी, लोगों को बंधक बनाया, हेलिकॉप्टर से उतरे एनएसजी कमांडो ने सभी मार गिराए

जयपुर | आतंकवादियों से निपटने और स्पेशल ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पुलिस जवानों को ट्रेनिंग देने को राजस्थान पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आरपीए में संपूर्ण सुरक्षा संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। एनएसजी के डीजी भृगु श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा मौजूद रहे। प्रशिक्षण एक माह तक चलगा, जिसमें एटीएस व ईआरटी के 400 कमांडो को ट्रेनिंग दी जाएगी। उद्घाटन समारोह में एनएसजी ने लाइव डेमो दिया। यहां जयपुर मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर एक डेमो भवन तैयार किया। जिसमें घुसे आतंकियों ने लोगों को बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलते ही एमआई-17 हे​लिकॉप्टर से स्लिथरिंग करते हुए एनएसजी कमांडो नीचे उतरे और कार्रवाई करते हुए आधे घंटे में आतंकियों को मार गिराया। इस मौके पर डीजीपी राजीव शर्मा बोले, आतंकवाद एक गंभीर और वैश्विक चुनौती है, जिससे निपटने के लिए निरंतर सतर्कता, उच्च स्तरीय तैयारी जरूरत है। पहले चरण जयपुर और दूसरा जोधपुर में; स्पेशल ऑपरेशन्स के डीजी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण शुरू किया है। पहले चरण में 6 फरवरी तक मॉक ड्रिल, वीवीआईपी सुरक्षा, टेक्निकल ड्राइविंग, अनआर्म्ड कॉम्बेट प्रशिक्षण आरपीए में दिया जाएंगा। दूसरे चरण में 7 से 14 फरवरी तक काउंटर ड्रोन, स्नाइपर, काउंटर टेररिज्म ट्रेनिंग जोधपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पुलिस ट्रेनिंग स्कूल दिया जाएगा। रक्षा अकादमी से प्रशिक्षित के-9 डॉग स्क्वॉड ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी दक्षता का परिचय दिया। गत वर्ष अहमदाबाद विमान दुर्घटना में के-9 डॉग स्क्वॉड सराहनीय भूमिका रही है। कार्यक्रम में हाउस इंटरवेंशन, एंटी-ड्रोन तकनीक तथा रेंडर सेफ प्रोसीजर का भी प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *