जयपुर | राम बाग गोल्फ क्लब में चल रहे बीओबी कॉरपोरेट गोल्फ कप में दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की टीम ने नॉकआउट में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीकृष्ण कॉरपोरेट टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस सप्ताह खेले गए मुकाबले में न्यू इंडिया एश्योरेंस की कमल सिंह नरूका एवं मनीष कुमावत जूनियर की जोड़ी ने राजन सांघी एवं जे. के. रांका को अल्टरनेट शॉट फॉर्मेट में हराया वहीं निर्णायक मुकाबले में नवर| सिंह राठौर एवं राम सिंह की जोड़ी ने बी. एम. रतूड़ी एवं सुनील बेनीवाल को मैच प्ले फॉर्मेट में 16 नं होल तक चले रोमांचक मुकाबले में हराया। टीम के कप्तान डॉ. देवेन्द्र हैं।


