भास्कर न्यूज | बालोद जिले के 143 खरीदी केंद्रों में एक लाख 6 हजार 287 किसान 53 लाख 30 हजार 527.60 क्विंटल धान बेच चुके हैं। इस खरीफ सीजन 82 लाख क्विंटल खरीदी लक्ष्य तय किया गया है। इस लिहाज से लक्ष्य पूरा करना चुनौती है। 31 जनवरी तक 28 लाख 29 हजार 473 क्विंटल धान की खरीदी होगी, तब लक्ष्य पूरा होगा। जिला सहकारी बैंक के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के एक लाख 55 हजार 62 किसान पात्र है। इस लिहाज से 48 हजार 775 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए हैं। सोमवार तक की स्थिति में 21 लाख 61 हजार 455.99 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका था। 31 लाख 69 हजार 61.61 क्विंटल धान जाम था। बालोद ब्लॉक के खरीदी केंद्रों में कुल 20 हजार 544 में से 14 हजार 17 किसान 6 लाख 62 हजार 866.80 क्विंटल धान बेच चुके हैं। 6 हजार 527 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए हैं। वहीं गुरूर ब्लॉक में कुल 28 हजार 128 में से 19 हजार 875 किसान 9 लाख 78 हजार 548 क्विंटल धान बेच चुके हैं। 8 हजार 253 किसान धान बेच नहीं पाए है। डौंडी से तीन गुना ज्यादा धान की खरीदी गुंडरदेही ब्लॉक में हो चुकी है। डौंडीलोहारा में 14 लाख क्विंटल धान खरीदी हुई डौंडी ब्लॉक में 17 हजार 162 में 10 हजार 515 किसान 4 लाख 84 हजार 364.40 क्विंटल धान बेच चुके हैं। 6 हजार 647 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए हैं। डौंडीलोहारा ब्लॉक के खरीदी केंद्रों में 41 हजार 757 में से 28 हजार 203 किसान 14 लाख 14 हजार 444 क्विंटल धान बेच चुके है। 13 हजार 554 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए हैं। इसी तरह गुंडरदेही ब्लॉक में 47 हजार 471 में से 33 हजार 677 किसान 17 लाख 90 हजार 304.40 क्विंटल धान बेच चुके हैं। 13794 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए हैं।


