12वीं की छात्रा से गैंग रेप के दो आरोपी गिरफ्तार:स्कूल जाते समय किडनैप कर चलती कार में बारी-बारी से किया था दुष्कर्म

बीकानेर में 12वीं कक्षा की छात्रा को किडनैप कर चलती कार में गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को नापासर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक युवक को गुजरात के गांधी नगर से पकड़ा है, जबकि दूसरे को बीकानेर से ही दबोच लिया गया। जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को रिपोर्ट पर FIR दर्ज की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि छात्रा को को स्कूल जाते समय दो युवक रास्ते में जबरन उठाकर कार में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी हंसराज (28) पुत्र छगनाराम ब्राह्मण तथा वकील (23) पुत्र हड़मान जांघू हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्रकरण से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। —- संबंधित ये खबर भी पढ़ें … 12वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप:स्कूल जाते समय 2 युवकों ने किडनैप किया, लोगों ने गाड़ी रुकवाई तो छोड़ भागे बीकानेर में 12वीं क्लास की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय छात्रा को रास्ते से दो युवक किडनैप कर ले गए। इसके बाद चलती कार में बारी-बारी से रेप किया। (पूरी खबर पढ़ें )

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *