एसआईआर: आठ लाख मतदाताओं को नोटिस

जयपुर| प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) के तहत 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक जारी नोटिस चरण के दौरान लगभग 8.28 लाख मतदाताओं को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए। कोई भी पात्र मतदाता अंतिम मतदाता सूची से वंचित न रहे इसके लिए रोल पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। एसआईआर में 41.85 लाख नाम तीन अलग-अलग केटेगरी में काटे गए है। इनमें शिफ्टिंग और एब्सेंट 29.6 लाख नाम शामिल थे। पौने चार लाख वोटर दो जगह या इससे अधिक जगहो पर रजिस्टर्ड होने चलते नाम कटे थे। उधर मतदाताओं की सुविधाओं के लिए मतदान केन्द्रों की संख्या 52469 से बढ़ाकर 61404 की गई, जिससे मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। रोल पर्यवेक्षकों को प्रत्येक जिले का न्यूनतम तीन बार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। दावा-आपत्ति प्राप्ति, उनके निस्तारण तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के चरण में।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *