जयपुर| प्रदेश में वेरिफिकेशन के अभाव में 20.36 लाख से अधिक लाभार्थियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोकी जा रही है। इस मामले में सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता मंत्री अविनाश गहलोत ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले सभी लाभार्थियों से वार्षिक सत्यापन जल्द करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सत्यापन के अभाव में पेंशन रोकने और वार्षिक सत्यापन के बाद दोबारा आरंभ करने का प्रावधान है।


