आनासागर झील में पहुंचे प्रवासी पक्षी पेलिकन्स

अजमेर| इस सर्दी पहली बार आना सागर झील में प्रवासी पेलिकन्स का आगमन दर्ज किया गया। झील की सतह पर लंबे समय तक इनका झुंड मंडराता और तैरता नजर आया। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार पर्याप्त भोजन, साफ पानी और शांत वातावरण मिलने पर प्रवासी पक्षी नए जलाशयों को अपना ठिकाना बनाते हैं। आना सागर में पेलिकन्स की मौजूदगी झील के बेहतर होते इको-सिस्टम का संकेत मानी जा रही है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में ज्यादातर शहरों में पारे में बढ़ोतरी हुई है लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। शीतलहर का असर जारी है और अगले दो दिन सर्द हवा जारी रहने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 6 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। करौली 2.0 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं मौसम साफ रहने और धूप खिलने से दिन-रात के तापमान में बढ़ गया। पाली, जोधपुर, चूरू, गंगानगर, बीकानेर, सीकर, भीलवाड़ा, अलवर, सिरोही, झुंझुनूं, फतेहपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान में 3 से लेकर 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। 15 जनवरी से तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान : मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी तक सर्दी बढ़ेगी, इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन के तापमान में भी 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने अनुमान है। 16 जनवरी से सुबह-शाम की गलनभरी सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। प्रमुख शहरों का तापमान करौली 2.0 अलवर 3.2 दौसा 3.3 फतेहपुर 4.3 अजमेर 9.4

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *