बिचपुरी मिश्रान गांव के खेतों में लेपर्ड का मूवमेंट:नीलगाय का शिकार करने के सरसों के खेत में छिपा लेपर्ड

रणथंभौर की बालेर रेंज के बिचपुरी मिश्रान गांव के पास खेतों में एक लेपर्ड का मूवमेंट बना हुआ है। यहां मंगलवार शाम को लेपर्ड ने नीलगाय का शिकार कर लिया। जिससे किसानों में दहशत फैल गई है। लेपर्ड ने किया नीलगाय का शिकार बिचपुरी मिश्रान गांव के किसानों ने बताया कि बिचपुरी मिश्रान के पास किसान रामजीलाल के बोरवेल के पास एक लेपर्ड ने हमला कर नीलगाय को मौत के घाट उतार दिया। आसपास मौजूद किसानों ने गांव में इसकी सूचना दी। यहां सूचना देकर अन्य लोगों को मौके पर बुलाया गया। जानकारी मिलने के बाद इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई‌। जिसके बाद ग्रामीणों दूर से हो हल्ला मचाने लगे। यहां हो हल्ला सुनकर लेपर्ड शिकार को छोड़कर सरसों के खेत में अंदर चला गया। यहां लेपर्ड के मूवमेंट के चलते किसान अपनी फसलों की रात रखवाली से कतरा रहे हैं। साथ ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसानों ने बताया कि बालेर रेंज में लगातार लेपर्ड का मूवमेंट बना हुआ है। फिलहाल ग्रामीणों ने लेपर्ड को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। जिससे उन्हें राहत मिल सके। आपको बता दें कि रणथंभौर की पेरीफेरी वाले इलाकों में अक्सर लेपर्ड भालू व अन्य जंगली जानवर का मूवमेंट बना रहता है। इनपुट-हल्कू गुर्जर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *