रायसेन में इंदौर-रीवा बस में आग- VIDEO:टायर फटने से भड़की 5 फीट ऊंची लपटें; 50 मीटर तक रोड पर फैली, सभी यात्री सुरक्षित

रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबा के पास गुरुवार रात इंदौर से रीवा जा रही जय भवानी ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 1.30 बजे की है। आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। टायर फटने के बाद भड़की आग प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में बस जलकर राख हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। ढाबा कर्मचारियों की मदद से बची जान आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ढाबा कर्मचारियों और बस स्टाफ की त्वरित मदद से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। देखिए 2 तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *