शाजापुर में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट:चिल्लर नदी के पास लात-घूंसे, डंडे और बेल्ट चले; घटना CCTV में कैद

शाजापुर शहर के महूपुरा क्षेत्र में चिल्लर नदी के पास मंगलवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस विवाद के कारण इलाके में तनाव फैल गया। दोनों गुटों के बीच लात-घूंसे, डंडे और बेल्ट चले, जिससे चिल्लर नदी क्षेत्र से लेकर डांसी हनुमान मंदिर तक माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से भी घटना का वीडियो बनाया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी ने विवाद को नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा बताया एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह विवाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े युवकों के बीच हुआ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। त्योहारों के दौरान शहर के मुख्य क्षेत्र में ऐसी घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। वहां बड़ी संख्या में युवक मौजूद रहे, जिन्हें तितर-बितर कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवाद के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *