कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:किन्नरों ने तलवारें लहराईं; भाजपा MLA बोले- मस्जिदों के सामने बोटियां मिलेंगी

नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… दुर्गा मंदिर के पास खेत में 100 गोवंश के अवशेष मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। JCP ने मामले में इंस्पेक्टर समेत चार को सस्पेंड कर दिया। भाजपा विधायक राहुल सोनकर ने कहा- अगर आरोपी पकड़े नहीं गए तो मस्जिदों के दरवाजों पर सुअर की बोटियां मिलेंगी। पत्नी-बेटे के हत्यारे को इंस्पेक्टर ने रेलवे गार्ड बनकर पकड़ा। किन्नरों ने शोभायात्रा निकाली। हजारों किन्नर बग्घी, घोड़े और विटेंज कार पर सवार होकर सड़क पर निकले। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें 1: शाही बग्घी, विंटेज कार…घोड़े पर सवार होकर निकले किन्नर:कानपुर में 11KM तक नाचते-गाते शोभायात्रा निकाली; देखने वालों की लगी भीड़ कानपुर की सड़कों पर मंगलवार को किन्नर अलग अंदाज में निकले। कोई विंटेज कार पर सवार था, तो कोई रथ और घोड़े पर। किन्नरों का यह अंदाज देखने के लिए सड़क के किनारे लोगों की भीड़ लग गई। यह आयोजन नौबस्ता-अर्रा के शकुंतला लॉन में अखिल भारतीय किन्नर महासभा ने किया। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से 15 हजार से ज्यादा किन्नर शामिल होने पहुंचे। पिछले 4 दिन से रोजाना यह कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राजस्थानी ऊंट और शाही बग्घी भी शामिल रही। पढ़ें पूरी खबर 2: भाजपा MLA बोले- मस्जिदों के सामने सुअर की बोटियां मिलेंगी:कानपुर में 4 पुलिसवाले सस्पेंड, मंदिर के पास गोवंश का मांस मिला था कानपुर में दुर्गा मंदिर के पास खेत में 100 गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। इसका पता चलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सड़क किनारे खड़ी कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी कर दी, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामा बढ़ते देख 5 थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, मगर हंगामा शांत नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने खेत मालिक पर गोकशी कराने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में पता चला कि कब्रिस्तान की चहारदीवारी से सटे एक खेत में टीन का घेरा बनाकर अवैध रूप से मवेशियों के अवशेष छिपाकर रखे गए थे। पढ़ें पूरी खबर 3: 10 रुपए में शेर-चीता-भालू के साथ सेल्फी लें:कानपुर चिड़ियाघर में धूप निकलते ही भीड़ बढ़ी, गैंडा आराम करता दिखा लंबे समय तक चली कड़ाके की ठंड के बाद जैसे ही धूप की हल्की किरणें धरती पर उतरीं, इंसानों के साथ-साथ वन्य जीवों ने भी राहत की सांस ली। बीते कई दिनों तक सर्द हवाओं और गिरते तापमान ने जनजीवन ही नहीं, बल्कि जंगलों की रफ्तार भी थाम दी थी। लोग अलाव और गर्म कपड़ों में सिमटे रहे, वहीं वन्य जीव भी ठंड से जूझते नजर आए। कानपुर प्राणी उद्यान में ठंड के दिनों की तस्वीरें कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही थीं। खुले बाड़ों में रहने वाले शेर, चीता, तेंदुआ और बाघ सुस्त दिखाई दे रहे थे। कई बार ये जानवर धूप की तलाश में एक ही जगह घंटों बैठे रहते थे। पक्षियों की चहचहाहट भी ठंड में दब सी गई थी और रंग-बिरंगे पक्षी पंख फुलाकर ठिठुरते नजर आ रहे थे। पढ़ें पूरी खबर 4: पत्नी-बेटे के हत्यारे को इंस्पेक्टर ने रेलवे गार्ड बन पकड़ा:कानपुर में क्रॉसिंग पर हरी झंडी लेकर खड़े हुए, देखते ही दौड़ा लिया कानपुर में पत्नी-बेटे के हत्यारे को इंस्पेक्टर ने रेलवे गार्ड बनकर पकड़ा। आरोपी की लोकेशन मिलते ही इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। आरोपी उन्हें पहचान न पाए, इसलिए गेटमैन से रेलवे गार्ड की ड्रेस, हेलमेट और हरी झंडी ली। ट्रैक पर खड़े हो गए। इसी बीच, आरोपी खेतों से निकला। इंस्पेक्टर ने आरोपी को आवाज दी तो वह भागने लगा। एक किलोमीटर तक घाटमपुर इंस्पेक्टर ने हत्यारोपी का पीछा किया और पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस की टीमों को बुलाया। आज पुलिस आरोपी सुरेंद्र यादव को कोर्ट में पेश करेगी। पढ़ें पूरी खबर 5: दरोगा जी की नौकरी से मत खेलो, रोना पड़ेगा:7 जन्मों में कोई मदद नहीं करेगा; कानपुर गैंगरेप पीड़िता के भाई को धमकी कानपुर गैंगरेप केस में 8 दिन से दरोगा अमित कुमार फरार है। भले ही पुलिस आरोपी दरोगा को ट्रेस नहीं कर पा रही है, मगर दरोगा लड़की और उसके परिवार पर दबाव बनाने के हथकंडे अपना रहा है। 12 जनवरी को पीड़िता के भाई को एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज भेजा गया। इसमें धमकाते हुए लिखा गया- जिन पर विश्वास करते हो, वहीं छोड़ देंगे… रोना आएगा बाद में… कोई मदद नहीं करेगा तुम्हारी… ऐसी लाइफ जियोगे… शर्म भी नहीं कर पाओगे। भाई ने ये चैट पुलिस को सौंपी है, जिस नंबर से मैसेज आया है, वो स्विच ऑफ है। कानपुर पुलिस इस नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
6: चौबेपुर में 13 बंदरों के शव मिले:जहर की आशंका, टायरों के निशान दिखे, मारकर फेंके जाने की आशंका कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में वन्यजीवों के साथ क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार शाम बंदीमाता मार्ग पर फत्तेपुर गांव के पास सड़क किनारे करीब 300 मीटर के दायरे में 13 बंदरों के शव मिले। सभी शव नीले पड़े हुए थे, जिससे ग्रामीणों ने जहर देकर बंदरों को मारने की आशंका जताई है। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार शाम कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े बंदरों के शवों पर पड़ी। पढ़ें पूरी खबर 7: HBTU में पैरों से आलू साफ करने पर भड़के छात्र:श्रीधराचार्य हॉस्टल का मामला, छात्र बोले- पानी नहीं, छत की पपड़ी टूटकर गिर रही कानपुर की हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU) के श्रीधराचार्य हास्टल में रहने वाले छात्रों ने मंगलवार सुबह डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) ऑफिस में जाकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि सुबह के समय हास्टल की मेस में कर्मचारियों के द्वारा चप्पल पहनकर पैरों से आलू को साफ किया जा रहा था। एक छात्र ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। वीडियो के वायरल होते ही छात्रों में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों की संख्या में छात्र प्रशासनिक भवन पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने हास्टल में बाथरुम में दरवाजे न होने, पानी न होने व कमरों की सीलिंग टूटकर गिरने समेत कई समस्याओं को बताया है। पढ़ें पूरी खबर 8: कानपुर में अगले हफ्ते बारिश की संभावना:सुबह और रात में ठंडी, दिन में तेज धूप से राहत; तेजस-गरीबरथ ट्रेन लेट रही कानपुर शहर में अगले हफ्ते बारिश की संभावना है। मंगलवार सुबह धूप निकली है। बीते कई दिनों से मौसम में कोहरे से निजात मिली हुई है। सुबह के समय कोहरा न रहने से विजिबिलिटी साफ है। हालांकि सर्द हवाएं गलन को बरकरार रखे हुए हैं। दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। पढ़ें पूरी खबर 9: मां की सिगरेट-शराब बच्चे को बना रही हार्ट पेशेंट:दिल में छेद हो रहे, कार्डियोलॉजिस्ट के शोध में खुलासा; मां बनने से पहले नशा छोड़ें महिलाओं की गलत आदतें अब उनके बच्चों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही हैं। जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान सिगरेट और शराब का सेवन करती हैं, उनके बच्चे जन्म से ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। छोटी उम्र में ही हार्ट अटैक, दिल में छेद और दिल की अन्य जटिल समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा कानपुर के एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों के शोध में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर 10: कानपुर में 50 हजार अनरजिस्टर्ड ई रिक्शा ढो रहे सवारी:ई रिक्शा की अराजकता से जाम से जूझ रहा शहर, रेलवे लाइन-सड़क और चौराहों पर कब्जा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है, जिसका एक कारण शहर में चलने वाले ई रिक्शा भी है। शहर की हर मुख्य सड़कों पर जाम लगा रहता है। शहर के परेड चौराहा, नयागंज, मूलगंज, घंटाघर, मॉल रोड, रावतपुर क्रासिंग, कल्यानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ई रिक्शा बीच सड़क पर खड़े करके सवारियां भरते है। इस लिए पूरे दिन शहर की सड़कों पर जाम के हालात बने रहते है। शहर की रावतपुर और कल्यानपुर रेलवे क्रासिंग के बीच में रेलवे लाइन के ऊपर ई रिक्शा खड़ा करते हुए सवारियां भरते हुए मिले। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *