MDS यूनिवर्सिटी-आज व कल डेटा अपलोड कर सकेंगे कॉलेज:प्रिंसिपल को लिखा पत्र, कहा-आवंटित सीटों से ज्यादा न हो स्टूडेंट्स

परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पार्ट प्रथम सेमेस्टर प्रथम के लिए रेग्यूलर स्टूडेंटस का संक्षिप्त डेटा सीएसवी फोर्मेट में सम्बंधित महाविद्यालय द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपनी लॉगिन आईडी से अपलोड किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने डेटा अपलोड करने के लिए आज व कल का समय दिया है। एमडीएस विश्वविद्यालय ने इस सम्बंध में सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। इसमें पत्र में उल्लेख किया है कि वेबसाइट पर दी गई सैंपल फाइल में डेटा भर कर अपलोड करके चैक कर लें। सैंपल फाइल में परीक्षार्थी का नाम तथा पिता का नाम, माता का नाम एवं अन्य जानकारी सीनियर सैकण्डरी अंकतालिका के अनुसार ही भरना है। इनमें किसी भी प्रकार का अंतर होने पर परीक्षार्थी आवेदन पत्र नहीं भर सकेंगे। परीक्षार्थी का मोबाइल नम्बर भी भरना है। फाइल अपलोड करने एवं चैक करने के बाद डेटा लॉक करना है। इसके बाद ही महाविद्यालय के नियमित परीक्षार्थी परीक्षा आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। महाविद्यालय यह सुनिश्चित कर लें कि महाविद्यालय को आवंटित सीटों से ज्यादा अभ्यर्थियों का डेटा अपलोड नहीं किया जाए। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *