वर्ल्ड अपडेट्स:फैक्ट्री टूर के दौरान ट्रम्प ने वर्कर को गाली दी, वर्कर ने राष्ट्रपति को बाल यौन शोषक का रक्षक कहा था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एक फैक्ट्री टूर के दौरान एक अजीबोगरीब घटना हुई। उन्होंने मिशिगन राज्य में फोर्ड मोटर कंपनी के रिवर रूज कॉम्प्लेक्स में एक वर्कर को बीच की उंगली दिखाई। यह घटना 13 जनवरी को हुई, जब ट्रम्प F-150 पिकअप ट्रक बनाने वाली इस फैक्ट्री का दौरा कर रहे थे। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि फैक्ट्री फ्लोर पर एक वर्कर ने राष्ट्रपति की ओर देखते हुए “पेडोफाइल प्रोटेक्टर” (बाल यौन शोषक के रक्षक) जैसा आरोप लगाते हुए चिल्लाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह टिप्पणी जेफ्री एपस्टीन मामले से जुड़ी थी। इसमें ट्रम्प पर एपस्टीन फाइलों की रिलीज को लेकर विवाद चल रहा है। वीडियो में ट्रम्प शख्स की ओर मुड़ते हैं, गाली बकते हैं और फिर बीच की उंगली दिखाकर आगे बढ़ जाते हैं। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति के इस रिएक्शन का बचाव किया। व्हाइट हाउस कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने बयान जारी कर कहा, “एक पागल व्यक्ति पूरी तरह से गुस्से में चीख-चीखकर गालियां दे रहा था, और राष्ट्रपति ने उसे सही जवाब दिया।” पूरा वीडियो यहां देखें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *