निगम परिषद लाइव:गोमांस पर भाजपा पार्षद ने की इस्तीफे की पेशकश, कांग्रेस का वॉकआउट

निगम परिषद की बैठक में बुधवार को गोमांस के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि भाजपा के एक पार्षद ने इस्तीफे की पेशकश कर दी। कांग्रेस ने एमआईसी पर भ्रष्टाचार और दोषियों को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के कारण अध्यक्ष किशन सिंह सूर्यवंशी को एक बार सदन से बाहर जाना पड़ा और कार्रवाई करीब एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 2 बजे जब सदन दोबारा शुरू हुआ, तो कांग्रेस पार्षदों ने फिर अध्यक्ष को घेर लिया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद नारेबाजी करते हुए सदन के फर्श पर बैठ गए। कांग्रेस का आरोप था कि पूरे मामले का ठीकरा छोटे अधिकारी-कर्मचारियों पर फोड़ा जा रहा है, जबकि जिम्मेदार एमआईसी सदस्यों को बचाया जा रहा है। भाजपा पार्षदों ने कहा कि विपक्ष मध्य क्षेत्र के एक बड़े नेता को बचाने के लिए हंगामा कर रहा है, जिनका पैसा इस कारोबार में लगा है। महापौर मालती राय ने कहा- यह विरोध सिर्फ फोटो खिंचवाने तक है। इसके बाद अध्यक्ष किशन सिंह सूर्यवंशी ने ‘लाइवस्टॉक फूड प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दोषियों की जांच के आदेश दिए। पानी का मुद्दा डूबा…पक्ष-विपक्ष ने एक बूंद पानी पर भी बात नहीं की परिषद में कुल 8 प्रश्न लगाए गए थे, जो शहर की बुनियादी समस्याओं से जुड़े थे। लेकिन, प्रश्नकाल नहीं हो सका। शहर में गंदे पानी को लेकर न तो सत्ता पक्ष ने और न ही विपक्ष ने एक शब्द कहा। कांग्रेस वॉकआउट के बाद आधे घंटे में परिषद की कार्रवाई पूरी कर ली गई। परिषद में कुल 8 प्रश्न लगाए गए थे, जो शहर की बुनियादी समस्याओं से जुड़े थे। लेकिन, प्रश्नकाल नहीं हो सका। शहर में गंदे पानी को लेकर न तो सत्ता पक्ष ने और न ही विपक्ष ने एक शब्द कहा। कांग्रेस वॉकआउट के बाद आधे घंटे में परिषद की कार्रवाई पूरी कर ली गई। कुल जरूरत योजना के लिए 1,757 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। फंडिंग
केंद्र और राज्य सरकार से 1,263 करोड़ रुपए मिलेंगे। बाकी राशि करीब 400 में से ~200 करोड़ बॉन्ड से जुटाएंगे। किसके पाले में गेंद… कांग्रेस ने भाजपा, भाजपा ने कांग्रेस के मत्थे मढ़ा गोहत्या का आरोप जिस फर्म पर गोकशी के आरोप हैं, उसे आजीवन ब्लैकलिस्ट किया जाए। टेंडर में किसी ने उसे अनुचित लाभ पहुंचाया है, तो उन्हें भी दंडित किया जाए। -किशन सिंह सूर्यवंशी, अध्यक्ष जिस फर्म पर गोकशी के आरोप हैं, उसे आजीवन ब्लैकलिस्ट किया जाए। टेंडर में किसी ने उसे अनुचित लाभ पहुंचाया है, तो उन्हें भी दंडित किया जाए। -किशन सिंह सूर्यवंशी, अध्यक्ष कांग्रेसी पार्षदों के क्षेत्रों में लोगों को अवैध रूप से पानी पीने की आदत है। व्यक्तिगत कनेक्शन से पारदर्शिता आएगी। कांग्रेस फोटो खिंचाने के लिए विरोध कर रही है।-मालती राय, महापौर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *