दतिया में बस स्टैंड–झांसी बाईपास रोड पर मंगलवार सुबह हुए रामपाल गुर्जर हत्याकांड में पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, हालांकि देर रात तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बाइक से आए थे, फायरिंग के बाद फरार हुए आरोपी
पुलिस के अनुसार फरियादी कुश गुर्जर निवासी ग्राम जैतपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, सुबह करीब 9.30 बजे वह रामपाल गुर्जर और भगवान सिंह गुर्जर के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर बुंदेला कॉलोनी दतिया से ग्राम जैतपुरा जा रहा था। मोटरसाइकिल भगवान सिंह चला रहे थे, बीच में फरियादी और पीछे रामपाल बैठे थे। जैसे ही वे झांसी बाईपास रोड पर चढ़े, दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। चलती बाइक पर ही किया हमला
पहली मोटरसाइकिल पर अंशुल परिहार, केपी परिहार और मलखान परिहार सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात युवक थे। जिन्होंने चेहरे ढंक रखे थे। सुबह करीब 9.35 बजे महिंद्रा एजेंसी के पास एक मोटरसाइकिल उनकी बाइक के बगल में आ गई। आरोप है कि, आरोपियों ने रामपाल की पहचान कर उसे निशाना बनाने की बात कही। इसी दौरान केपी परिहार ने कट्टा निकालकर अंशुल परिहार को दिया, जिसने रामपाल के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही रामपाल बाइक पर ही ढह गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर तीनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में रामपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही
फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने अंशुल परिहार, केपी परिहार, मलखान परिहार और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बाइक से आए बदमाश और कट्टे से किया फायर दतिया में बस स्टैंड–झांसी बाईपास रोड पर मंगलवार सुबह हुए रामपाल गुर्जर हत्याकांड में पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, हालांकि देर रात तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…


