राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:हॉस्पिटल में शराब पीकर डॉक्टर गिरा, रातभर धरने पर बैठे रहे स्टूडेंट, कार ने महिला को कुचला

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर टोंक से है। शराब पीकर डॉक्टर हॉस्पिटल पहुंच गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. टोंक में शराब पीकर हॉस्पिटल पहुंचा डॉक्टर, फर्श पर गिरा
सीनियर मेडिकल ऑफिसर रात को शराब के नशे में धुत होकर हॉस्पिटल पहुंचा। वार्ड में मरीजों के सामने ही पेशाब कर दिया। इसके बाद लड़खड़ाते हुए वहीं गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 2. कड़ाके की ठंड में रातभर धरने पर बैठे रहे स्टूडेंट
भीलवाड़ा में एक शिक्षक (लेक्चरर) के ट्रांसफर से नाराज बच्चे धरने पर बैठ गए। 8 डिग्री तापमान के बीच स्टूडेंट ने पूरी रात धरना स्थल पर गुजारी। बच्चों का धरना मंगलवार को भी जारी है। पूरी खबर पढ़ें 3. किरोड़ी बोले- मालवीय ऐसे कूदा-फांदी करेंगे तो नाम मिट जाएगा
जयपुर में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- महेंद्रजीत सिंह मालवीय राजनीति में पद और सत्ता के भूखे हैं। उन्होंने कहा- अगर मालवीय रोज इस तरह से कूदा-फांदी करेंगे तो उनका नाम मिट जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 4. राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, बर्फ जमी, कोहरा छाया
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। अलवर सहित नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के कई इलाकों सर्दी का असर अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के करीब रहा। जयपुर सहित 8 जिलों में आज भी 5th और 8th तक के बच्चों की छुट्‌टी है। पूरी खबर पढ़ें 5. बजरी माफिया से मिलीभगत में ASI समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
टोंक में बजरी माफिया से मिलीभगत करने वाले एक ASI सहित 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें टोंक के सोप और अलीगढ़ थाने का स्टाफ शामिल हैं। एसपी ने विभागीय जांच का हवाला दिया है। उनका कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही बरती गई है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. सांसद राजकुमार रोत बोले- पेपर लीक में बाबूलाल कटारा के साथ कई नेता शामिल
सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती-2022 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा पर सांसद राजकुमार रोत ने तीखा हमला बोला है। रोत ने आरोप लगाया कि कटारा के कंधे पर बंदूक रख कर नौकरियां बेचने वाले नेताओं पर कार्रवाई कब होगी। पूरी खबर पढ़ें 7. बुजुर्ग महिला को कार ने कुचला, मौत
जोधपुर में एक बुजुर्ग महिला पर युवक ने गाड़ी चढ़ा दी। महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 10 जनवरी की है जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। पूरी खबर पढ़ें 8. भिवाड़ी में कार सवारों ने किए जमकर स्टंट
भिवाड़ी में रविवार रात 8 बजे दो स्कॉर्पियो सवार युवकों ने शहर के अरावली विहार में जमकर उत्पात मचाया। करीब 30 मिनट तक चले इस स्टंट के दौरान सड़क पर चल रहे कई लोग बाल-बाल बचे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. राजस्थान में तापसी पन्नू ने खाकी वर्दी में चलाई बुलेट
तापसी पन्नू राजस्थान में बुलेट चलाती नजर आई। झुंझुनूं के मंडावा की गलियों में उन्होंने ब्लैक चश्मा लगाए बुलेट की सवारी की। तापसी यहां अपनी आने वाली फिल्म घूंघट की शूटिंग कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. जयपुर में कल 5 किमी एरिया में पतंगबाजी पर रहेगी रोक
जयपुर में कल मकर संक्रांति मनाई जाएगी, 5 किलोमीटर के इलाकों में पतंगबाजी पर रोक रहेगी। वहीं जयपुर और उसके आसपास के जिलों में मौसम ड्राई रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *