फांसी लगाने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया:सूचना मिलने पर पेड़ से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया

आलीराजपुर में बरझर पुलिस ने मंगलवार देर रात तत्परता दिखाते हुए एक महिला की जान बचाई, जो अज्ञात कारणों से आम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास कर रही थी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, देर रात किसी ग्रामीण ने महिला को पेड़ पर चढ़ा देख इसकी सूचना बरझर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला पेड़ की ऊंचाई पर बैठी थी और आत्मघाती कदम उठाने की स्थिति में थी। पुलिस ने महिला को सुरक्षित उतारकर अस्पताल भेजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से बातचीत शुरू की और उसे समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस कर्मियों ने महिला को सुरक्षित तरीके से पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद महिला को तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला के आत्महत्या के प्रयास के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी है। इस घटना में बरझर पुलिस की तत्परता से एक अनमोल जान बच सकी, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *