जैसलमेर में पिछले कई दिनों से जारी ‘हाड़ कंपाने वाली’ शीतलहर के बीच मंगलवार और बुधवार को मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव देखा गया। बर्फीली हवाओं की रफ्तार थमने और दिन भर खिली धूप के कारण जिलेवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, राहत के बावजूद सर्दी का तीखा असर अब भी बरकरार है। मौसम के बदलाव को देखते हुए कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा और कोहरे या शीतलहर की कोई नई चेतावनी नहीं है। रात में राहत, दिन में ठंड बरकरार मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे पारा 4.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बावजूद यह सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का बड़ा अंतर बना हुआ है। किसानों की बढ़ी चिंता जिले में सोमवार सुबह शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिला था। अधिकांश इलाकों में झाड़ियों, गाड़ियों और खेतों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई थीं। इस पाले के कारण रबी की मुख्य फसलों— जीरा, चना, सरसों, ईसबगोल और अरंडी को काफी नुकसान पहुंचा है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि “आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा और कोहरे या शीतलहर की कोई नई चेतावनी नहीं है।” इससे किसानों को थोड़ी उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: CMHO ने जारी की एडवाइजरी ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए CMHO डॉ. राजेंद्र पालीवाल ने जिले के सभी हॉस्पिटल में ‘विशिष्ट कार्य योजना’ लागू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. पालीवाल की सलाह: क्या करें और क्या न करें चार दिन मौसम साफ रहेगा मौसम के बदलाव को देखते हुए कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा और कोहरे या शीतलहर की कोई नई चेतावनी नहीं है।


