रेलवे स्टेशन पर केबल काटने से रोकने पर हमला:परिवार पर किया अटैक, महिला गंभीर रूप से घायल

चूरू में राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे केबल काटने से रोकने पर एक मजदूर परिवार पर हमला किया गया। इस मारपीट में 40 वर्षीय महिला जरीना गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना मंगलवार देर रात की है। बिहाना जादूपुर, मध्यप्रदेश निवासी 45 वर्षीय आजाद खान ने बताया कि वह करीब डेढ़ माह से अपनी पत्नी जरीना, बेटे शाबीर (27) और बेटी रुबीना (19) के साथ राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे हैं। मंगलवार देर रात उन्होंने एक युवक को रेलवे की केबल काटते देखा और उसे ऐसा करने से मना किया। आरोपी ने 10-15 लोगों को बुलाकर की मारपीट
आजाद खान के अनुसार, केबल काट रहे युवक ने फोन कर 10 से 15 अन्य लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने मिलकर आजाद खान, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ लाठी, सरिया और पत्थर से मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने जरीना के मुंह पर पत्थर मारा, जिससे उनकी आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। लाठी, सरियों और पत्थर से किया हमला
सूचना मिलने पर राजगढ़ जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल परिवार को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जरीना की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शाबीर और रुबीना का इलाज राजगढ़ अस्पताल में जारी है। राजगढ़ जीआरपी ने घटना की सूचना राजगढ़ पुलिस को दे दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *