नवनिर्मित फुटबॉल मैदान का उद्घाटन, ग्रामीण बच्चों को मिलेगी सुविधा

राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा व भाजपा खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा के सौजन्य से प्रखंड के हाहाप पंचायत अंतर्गत उलीडीह गांव में नवनिर्मित फुटबॉल मैदान का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने किया। मैदान में होने वाले दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। अशोक मुंडा ने बताया कि ग्रामीणों ने मैदान के लिए स्थल का चयन किया था, परंतु किसी कारणवश नहीं बन पा रहा था। सांसद के दिशा-निर्देश पर अशोक ने समतलीकरण कर खेल मैदान बनवाया। उन्होंने कहा कि अब गांव के बच्चे अपनी प्रतिभा मैदान में निखार सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *