शादी का झांसा देकर दुष्कर्म… हिंदूवादी-संगठन का कथित नेता गिरफ्तार:महिला के पति को ढूंढने के बहाने परिचय, प्रेग्नेंट होने पर धमकी देकर कराया अबॉर्शन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले कथित हिंदूवादी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने महिला के लापता पति को ढूंढने के बहाने पहले परिचय बढ़ाया, जिसके बाद मोबाइल से बात कर उससे दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला जब प्रेग्नेंट हुई, तो धमकी देकर उसका गर्भपात करा दिया। परेशान महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजकिशोर नगर सक्ती चौक निवासी आरोपी राजीव शर्मा पिता रामेंद्र प्रसाद शर्मा (42) खुद को हिंदूवादी और धार्मिंक संगठन का पदाधिकारी बताकर गाड़ी में पदनाम का प्लेट लगाकर घूमता था। महिला ने 12 जनवरी को उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 2003 में शादी हुई थी और दो बच्चे हैं। उसका पति वर्तमान में गायब है। वह उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान सहेली के माध्यम से राजीव शर्मा से उसकी पहचान हुई। उसने महिला के पति को ढूंढने में मदद करने का भरोसा दिलाया और मोबाइल से बातचीत करने लगा। साथ ही मिलते जुलते भी रहा। शादी करने दिया झांसा, धमकी देकर गर्भपात भी कराया
महिला ने बताया कि बातचीत के दौरान वह परिस्थितियों का फायदा उठाया और प्रेम का इजहार कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया। महिला उसपर भरोसा करने लगी। 2022 में राजीव शर्मा उसे अपने घर राजकिशोर ले गया और डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। महिला उससे शादी के लिए बोली तो वह उसके बच्चों को हत्या करवाने की धमकी देने लगा। इस बीच उसने डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। पहली बार गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। बाद में गर्भ ठहरने से एक बेटे का जन्म हुआ। किसी से शिकायत करने पर उसे भी अपहरण कर मरवा देने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने टीम तैयार कर आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे धारा 294, 506, 323, 376(2)एन, 313 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *