बिलासपुर जोन ने 200 मिलियन टन लोडिंग का रिकॉर्ड बनाया:SECR ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, माल ढुलाई पिछले साल की तुलना में 3.3% ज्यादा रही

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जोन ने केवल 287 दिनों में 200 मिलियन टन से ज्यादा माल ढुलाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ बिलासपुर जोन भारतीय रेलवे के प्रमुख जोनों में शामिल हो गया है। यह रिकॉर्ड 12 जनवरी 2026 को बना, जब जोन ने कुल 200.74 मिलियन टन माल ढुलाई पूरी की। इससे पहले का रिकॉर्ड पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 295 दिनों में 200.15 मिलियन टन का था। इस सफलता के पीछे जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का मार्गदर्शन रहा। बिलासपुर जोन के तीनों मंडलों ने माल ढुलाई में अच्छा काम किया है। कुल माल ढुलाई पिछले साल की तुलना में 3.3 प्रतिशत ज्यादा रही है। बिलासपुर मंडल ने 149.75 मिलियन टन माल ढुलाई कर पूरे भारतीय रेलवे में पहला स्थान हासिल किया। रायपुर मंडल ने 35.29 मिलियन टन और नागपुर मंडल ने 15.71 मिलियन टन माल ढुलाई की, जिसमें भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोयला ढुलाई में SECR देश में अव्वल कोयला ढुलाई के मामले में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने देश में पहला स्थान पाया है। जोन ने 154.36 मिलियन टन कोयले की ढुलाई की, जो पिछले साल से करीब 3 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा अलग-अलग तरह के सामान की ढुलाई में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। वस्तुओं की ढुलाई में बढ़ोतरी, अर्थव्यवस्था को मिला बल कोयला, इस्पात कारखानों के लिए कच्चा माल, सीमेंट, खाद्यान्न, कंटेनर और अन्य वस्तुओं की ढुलाई में पिछले साल की तुलना में अच्छी वृद्धि हुई है। खास तौर पर कंटेनर के जरिए होने वाले आयात-निर्यात (EXIM) में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर, बिलासपुर जोन का यह प्रदर्शन न सिर्फ रेलवे के लिए बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *