मुरैना में ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर:दो छात्राएं घायल, एक की हालत गंभीर, चालक पत्थर से भरे गाड़ी को लेकर भागा

एनएच 44 चंबल संभाग कमिश्नर कार्यालय के सामने एक अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने लापरवाही पूर्वक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल हो गई, जिसमें एक की हालत नाजुक है। टक्कर मार कर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर बुलाया और घायल छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर नेशनल हाईवे 44 पर चंबल संभाग कमिश्नर कार्यालय के सामने दो स्कूटी सवार छात्राएं अपने घर जा रही थी तभी 11 बजे के करीब पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली जो अवैध पत्थरों से भरी थी तेज व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। छात्राएं कुछ दूरी तक घसीटती हुई चली गई। दोनों छात्राएं घायल है, जिनमें एक छात्रा का पैर टूटने से गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने डायल 112 बुलाकर घायल छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका इलाज जारी है। टीआई कोतवाली अमित भदौरिया के अनुसार हादसे की सूचना मिली है डायल 112 पहुंची थी छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया है ट्रैक्टर चालक भाग गया तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *