मनेंद्रगढ़ | छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के बिलासपुर में आयोजित 9वें प्रादेशिक सम्मेलन में एमसीबी जिला का प्रतिनिधित्व जिला समन्वयक विनोद तिवारी, निर्मला महाजन व संजय चौहान के द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का 9वां प्रांतीय सम्मेलन 10 से 11 जनवरी तक सिम्स ऑडिटोरियम सभागार बिलासपुर में आयोजित किया गया। यह आयोजन पुरखा के सुरता पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, सुरजीत नवदीप व केदार सिंह परिहार को समर्पित रहा। 9 सत्रों में चले उक्त कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लगभग 700 साहित्यकारों ने भाग लिया। राजभाषा के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल कैबिनेट मंत्री, धरमलाल कौशिक विधायक, सुशांत शुक्ला विधायक, विनय पाठक, डॉ. परदेसी राम वर्मा के हाथों एमसीबी जिला समन्वयक विनोद तिवारी को कुशल नेतृत्व व उत्कृष्ट सहभागिता के लिए मोमेंटो, प्रमाण पत्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।


