328 लापता पवित्र स्वरूपों के मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात बठिंडा जिले में स्थित उनके आवास पर हुई, जहां SIT ने उनसे जांच में सहयोग मांगा। AIG जगत सिंह के नेतृत्व में SIT टीम ज्ञानी हरप्रीत सिंह के घर पहुंची। AIG जगत सिंह ने बताया कि वे पवित्र स्वरूपों से संबंधित चल रही जांच के लिए पूर्व जत्थेदार का समर्थन और मार्गदर्शन लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी। मामले में दो गिरफ्तार SIT अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सतिंदर कोहली और कमलजीत सिंह शामिल हैं, जो लगातार 19 वर्षों तक रामसर भवन के प्रकाशन के प्रभारी थे। SIT ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) से भी सहयोग मांगा है और सभी संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है। अमृतसर का भी किया दौरा AIG जगत सिंह ने बताया कि टीम ने कल अमृतसर का भी दौरा किया था और SGPC से रिकॉर्ड मांगे थे। SGPC ने आश्वासन दिया है कि रिकॉर्ड जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। SIT ज्ञानी हरप्रीत सिंह की मदद से इस मामले की तह तक जाना चाहती है।


