विमेंस विंग्स सोसाइटी ने झालावाड़ में बांटे स्वेटर-मिठाई:मकर संक्रांति पर गवर्नमेंट स्कूल के छात्रों के चेहरे खिले

झालावाड़ में मकर संक्रांति के अवसर पर विमेंस विंग्स वेलफेयर सोसाइटी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल तोपखाना के प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों को स्वेटर और तिल से बनी मिठाई वितरित की गई। सोसाइटी की अध्यक्ष रश्मि टोंग्या, उपाध्यक्ष डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ, सचिव मनीषा खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष अंतिमा जैन ने बताया कि मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए स्वेटर और तिल से बनी मिठाई दी गई। डॉ. कल्पना चतुर्वेदी, शिल्पी यादव और राशि खंडेलवाल ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने से नई ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए इस दिन दान करना शुभ माना जाता है। स्कूल की प्रिसिंपल पूनम रौतेला ने सोसाइटी के सभी सदस्यों का स्वागत किया और स्वेटर वितरण के लिए आभार व्यक्त किया। शिक्षिका निर्मला मालव ने विद्यार्थियों को मकर संक्रांति और सूर्य की ऊर्जा के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रेखा मीणा, अंशु शर्मा, सुनील गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, प्रतिभा शर्मा, हंसा कठैत, सितारा बेगम, जगदीश श्रृंगी, अजीत धाभाई और वैदेही द्विवेदी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। 8 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित
झालावाड़ मूर्ति चौराहा पर स्थित खेजड़ी के बालाजी मन्दिर पर अखण्ड रामायण पाठ के 8 वर्ष पूर्ण होने पर खेजड़ी सेवा समिति की ओर से 14 जनवरी बुधवार को मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर खेजड़ी बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र गौड़ ने बताया कि प्रातःकालीन बालाजी महाराज का माँ नर्मदा मैय्या के पवित्र जल से विधि विधान के साथ जलाभिषेक किया तथा प्रतिमा का विशेष चोला श्रृंगार किया। वहीं, परिसर में स्थापित शिव परिवार का भी मौजूद सभी भक्तजनों ने जलाभिषेक किया तथा बालाजी व भगवान महादेव से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर की आकर्षक विद्युत सजावट भी की तथा दोपहर में भोजन प्रसादी रखी गई जिसमें सैकड़ों भक्तजनों में भोजन प्रसादी ग्रहण की। बालाजी के भक्तजनों ने मन्दिर परिसर में भजन कीर्तन का भी भरपूर आनन्द उठाया तथा भजनों पर श्रद्धालुगण व भक्तजनों ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड का भी आयोजन किया। इसके बाद बालाजी की विशेष आरती की। बालाजी मन्दिर पर प्रातःकाल से रात्रि तक भक्तजनों का आना लगा रहा। खेजड़ी बालाजी समिति के पदाधिकारियों सदस्यों तथा भक्तो ने अपना सहयोग देकर धार्मिक कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *