गंगानाथ महाराज ने की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को दिया आशीर्वाद; गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

मकर संक्रांति पर जालोर जिले के सिरे मंदिर व भैरूनाथ अखाड़ा के गादीपति पीर गंगानाथ महाराज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचे। वहां उन्होंने गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद दिया। पीर गंगानाथ महाराज ने योगी आदित्यनाथ को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। दोनों संतों के बीच धर्म, सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना गोरखपुर प्रवास के दौरान पीर गंगानाथ महाराज ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर योगी रेवतीनाथ महाराज, योगी आनंदनाथ महाराज, योगी निर्भयनाथ महाराज, चातुर्मास समिति के व्यवस्थापक पारस परमार, बाल भक्त राजू सहित अनेक संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *