बालाघाट में पहली बार स्टेट कराटे चैंपियनशिप:700 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल, 17 जनवरी से शुरू होंगे मैच

बालाघाट में पहली बार 16वीं मध्य प्रदेश इंडियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 17 और 18 जनवरी को होगा। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में प्रदेशभर से 700 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति और जिला इंडियन कराटे संघ मिलकर इस प्रतियोगिता को बालाघाट में करा रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि पहली बार बालाघाट में इतने बड़े पैमाने पर कराटे टूर्नामेंट हो रहा है। खिलाड़ियों के रहने, खाने और मैचों के सफल संचालन की व्यवस्था के लिए समिति जुटी हुई है। प्रतियोगिता की तैयारियां 16 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। सभी मैच हरिमंगल लॉन के सुरक्षित परिसर में आयोजित किए जाएंगे। जिला इंडियन कराटे संघ लंबे समय से जिले में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रयास कर रहा था। इस वर्ष आयोजन समिति और संघ ने मिलकर इसे बालाघाट में कराने का निर्णय लिया है। संघ अध्यक्ष तपेश असाटी ने जानकारी दी कि यह चैंपियनशिप ओपन टूर्नामेंट होगी, जिसमें विभिन्न कैटेगरी के अनुसार प्रतिभागी शामिल होंगे। इस स्टेट टूर्नामेंट में छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, झाबुआ, इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, बैतूल, मंडला, श्योपुर, छतरपुर, कटनी, रायसेन, नीमच, उज्जैन, सीहोर, पांढुरना, रतलाम सहित अन्य जिलों से टीमें बालाघाट पहुंचेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *