सागर में जामा मस्जिद के पेश इमाम का इंतकाल:कटरा मस्जिद में नमाजे जनाजा अदा की गई, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

सागर के कटरा बाजार में स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुतीऊर्रहमान का भोपाल में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। वे 66 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। पेश इमाम मौलाना मुतीऊर्रहमान पिछले करीब 40 वर्षों से जामा मस्जिद में इमामत की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वे नियमित रूप से पांच वक्त की नमाज़ पढ़ाते थे और रमजान के पाक महीने में पूरे एहतेमाम के साथ तरावीह पढ़ाया करते थे। परिजनों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भोपाल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जिसके बाद हालत में सुधार हुआ और वे सागर लौट आए थे। मंगलवार सुबह अचानक फिर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भाग्योदय अस्पताल ले जाया गया, जहां से भोपाल रेफर किया गया था। भोपाल में इलाज के दौरान मंगलवार शाम उनका निधन हो गया। बुधवार को सागर में उनके निज निवास मछरयाई से जनाजा निकाला गया। दोपहर 2 बजे नमाजे जुहर के बाद जामा मस्जिद कटरा में नमाजे जनाजा अदा की गई। जिसके बाद मोतीनगर स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में उमड़ी समाजजन की भीड़
पेश इमाम मौलाना मुतीऊर्रहमान के जनाजे में बुधवार को समाजजन की भीड़ उमड़ी। कटरा बाजार में नमाजे जनाजा अदा करने के लिए हजारों की संख्या में समाज के लोग पहुंचे। इस दौरान पूरा कटरा बाजार जाम हो गया। जिसके बाद जनाजा लेकर लोग कब्रिस्तान पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *