बूंदी के प्रभारी मंत्री मंत्री हीरालाल नागर का जन्मदिन और मकर संक्रांति का पर्व बूंदी जिले में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी वह कहीं संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर सेवा कार्य किए। किसान मोर्चा और युवा संघ के पदाधिकारियों ने ग्रामीण अंचल के पिछड़े वर्ग के बच्चों और महिलाओं को 80 स्वेटर वितरित किए। जोकि सेवा भावना के तहत आयोजित किया गया। मकर संक्रांति के महत्व को दर्शाते हुए तिल-गुड़ के लड्डू बांटे गए और पतंगबाजी की गई। ग्राम मानपुरा में कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाकर मंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया, जो गौ-सेवा का प्रतीक रहा। बूंदी के राजकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इन सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इन आयोजनों में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, प्रभारी बद्री लाल चौधरी, धाकड़ महासभा के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश धाकड़, जिला महामंत्री संजय लाठी, मदन गुर्जर, राजकुमार श्रृंगी, मांगीलाल नागर, भंवर लाल नागर, पवन नागर, महावीर नागर, लोकेश नागर, देवराज नागर, विशेष नागर, सुतेश नागर, ललित नागर, सोनू नागर और किशन नागर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान खासपुरिया ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार नागर खासपुरीया ग्राम सेवा सहकारी समिति के डायरेक्टर संजय कुमार नागर गोत्तम धाकड़, जोधराज नागर, हंसराज नागर, धनराज नागर, पृथ्वीराज नागर, शाेजी लाल नागर, बनवारी नागर, बद्रीलाल नागर, अक्षय नागर, आत्माराम मीणा, शोराम मीणा, विनोद धाकड़, प्यारे लाल मीना रामपुरीया, सोनू नागर, कमलेश नागर, महावीर नागर, भैरूलाल गोठवाल, भैरूलाल चौहान और गांव के गण मान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे


