जीएसटी चोरी मामले में सेल्स टैक्स ने 3 ट्रक पकड़े:स्टील, कॉपर और परचून का सामान लेकर दिल्ली से जा रहे थे छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश

सागर में वाणिज्यिक कर विभाग (सेल्स टैक्स) की टीम ने ई-वे बिल की चोरी करते हुए तीन ट्रकों को पकड़ा है। यह ट्रक दिल्ली से माल लोड कर छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश जा रहे थे। जिन्हें टीम ने कार्रवाई करते हुए मालथौन के पास से पकड़ा है। कार्यालय लाकर ट्रकों में लदे सामान की जांच की गई। जिसके बाद पैनाल्टी की कार्रवाई की जा रही है। सेल्स टैक्स के एसीटीओ प्रसन्न जैन ने बताया कि मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर मालथौन चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर तीन ट्रकों को पकड़ा था। जिसमें एक ट्रक दिल्ली के तीव्रगति ट्रांसपोर्ट और दो ट्रक प्रगति ट्रांसपोर्ट के हैं। ट्रकों की जांच करने पर उनमें स्टील, कॉपर, रंगोली और परचून का सामान भरा मिला है। सभी सामान के पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने पर पेनल्टी की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीडी 2926 पर 1.52 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। शेष ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 6750 और ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 1150 पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। विजयवाड़ा लेकर जा रहे थे ट्रक ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र रावत और अजय ने बताया कि वे दिल्ली से ट्रक लेकर रवाना हुए थे। ट्रक को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा और छत्तीसगढ़ के रायपुर लेकर जा रहे थे। ट्रकों में परचून का सामान भरा है। विभाग ने ट्रक पकड़े हैं। वे जांच कर रहे हैं। चार दिन से ट्रक कार्यालय परिसर में ही खड़े हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *