आलीराजपुर SDM ने जमीन पर बैठकर बच्चों को पढ़ाया:समस्याएं सुनीं; बालक छात्रावास के निरीक्षण में कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए

आलीराजपुर एसडीएम तपिश पांडे ने बुधवार ग्राम बड़ी स्थित बालक छात्रावास निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम पांडे बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर न केवल उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि उन्हें पढ़ाया भी और पढ़ाई को लेकर मार्गदर्शन दिया। छात्रावास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने छात्रावास की सभी जरूरी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वहां रह रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों ने अपनी पढ़ाई, भोजन और रहने से जुड़ी बातें खुलकर साझा कीं। भोजन-पानी और सफाई पर दें खास ध्यान एसडीएम ने भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और अध्ययन कक्षों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को समय पर और सही तरीके से बना भोजन मिले। रोटियां ठीक से पकी हों और भोजन तय मेन्यू के अनुसार दिया जाए। साथ ही छात्रावास परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। पढ़ाई को लेकर किया मार्गदर्शन निरीक्षण के दौरान एसडीएम पांडे ने बच्चों को आगामी परीक्षाओं के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन से अच्छे परिणाम मिलते हैं। लापरवाही पर बरती सख्ती एसडीएम ने छात्रावास अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *