डूंगरपुर जिले में 3 सीआई के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए है। सागवाड़ा सीआई मदनलाल को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब मनीष खोईवाल को सागवाड़ा सीआई लगाया गया है। एसपी मनीष कुमार ने बुधवार को तीन सीआई को इधर से उधर किया है। इसमें सागवाड़ा सीआई मदनलाल खटीक को हटा दिया गया है। उन्हें अपराध सहायक एसपी ऑफिस में लगाया गया है। चितरी थानाधिकारी मनीष खोईवाल को सागवाड़ा थानाधिकारी लगाया गया है। जबकि अपराध सहायक रतनलाल को चितरी थानाधिकारी की कमान सौंपी गई है। दो थानों के सीआई बदलने के बाद उन्हें अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिया गए है। वहीं, पुलिस महकमे में भी बदलाव देखने को मिलेगा। उन्हें अपराधों को रोकने के लिए पर प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए है।


