राजगढ़ में चोर जब केबल चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया तो उसने पिटाई से बचने बेहोश होने का नाटक किया। लोगों ने पहले उसके मुंह पर पानी मारा, उसे पानी पिलाया और फिर पुलिस को सौंप दिया। मामला बुधवार खिलचीपुर थाना क्षेत्र के पानखेड़ी गांव का है। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल केबल वह मोटरों से बिजली की केबल चोरी कर भाग रहा था, इसी दौरान उसे लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी कछोटिया गांव निवासी कुशाल दांगी (45) पिछले कई दिनों से तालाब किनारे लगी किसानों की मोटरों से बिजली की केबल काटकर ले जा रहा था। बार-बार हो रही चोरी से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे थे और गांव में भारी नाराजगी थी। बुधवार सुबह जब कछोटिया गांव के किसान खेतों में सिंचाई के लिए पहुंचे तो मोटर चालू नहीं हुई। जांच करने पर केबल गायब मिली। इससे गुस्साए किसानों और ग्रामीणों ने तुरंत चोर की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पानखेड़ी गांव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को प्लास्टिक के कट्टे में बिजली की केबल भरकर ले जाते हुए देखा। शक होते ही ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। लोगों को देखकर घबराया चोर
चारों तरफ से भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी घबरा गया। उसे लगा कि अब लोग उसकी पिटाई करेंगे, तो वह अचानक जमीन पर लेट गया और बेहोश होने का नाटक करने लगा। यह देखकर कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने उसके मुंह पर पानी डाला, पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पूरी तरह होश में आने का नाटक करता रहा। इसी बीच सूचना मिलने पर कछोटिया गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की हालत देखी और जब नाटक साफ नजर आया तो दो पुलिसकर्मियों ने उसके दोनों हाथ पकड़कर उठाया और डायल 112 वाहन तक ले गए। इसके बाद उसे खिलचीपुर थाने लाया गया। नशे का आदी है आरोपी
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी स्मैक पीने का आदी है और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। कछोटिया गांव के किसानों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कुशाल दांगी के खिलाफ धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें
बाइक चोर को मालिक ने 50 फीट घसीटकर रोका राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में बाइक चोरी करते पकड़े गए युवक को गाड़ी मालिक ने करीब 50 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए रोका। मोड़ पर गिरने के बाद आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे घटनास्थल पर लाकर लात-घूंसों से पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। आरोपी राजस्थान से आए थे। पूरी खबर पढ़ें


