बलौदाबाजार में 1.56 करोड़ का धान जब्त:प्रशासन ने 158 मामलों में 6814 क्विंटल धान बरामद किया

बलौदाबाजार जिले में अवैध धान के परिवहन, भंडारण और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर अभियान चलाया जा रहा है। कृषि उपज मंडी समिति ने अब तक 158 मामलों में कुल 6814 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। जब्त किए गए धान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1.56 करोड़ रुपए है। मंडी समिति की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में की गई है। बलौदाबाजार मंडी समिति ने 83 प्रतिष्ठानों से 2457.40 क्विंटल धान जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 54.10 लाख रुपए है। इसी तरह भाटापारा समिति ने 54 प्रतिष्ठानों से 3397.14 क्विंटल धान (लगभग 80.41 लाख रुपए) और कसडोल समिति ने 21 प्रतिष्ठानों से 959.80 क्विंटल धान (लगभग 21.63 लाख रुपए) जब्त किया है। प्रशासन ने सभी व्यापारियों को धान खरीदी अवधि के दौरान नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से नज़र रखने के लिए जिले में 12 स्थायी चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में गठित विशेष दल नियमित रूप से छापेमारी और निगरानी अभियान चला रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *