ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय युवक संघ ने खिलचीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेवी बद्रीलाल दांगी (जामुनिया) को राजगढ़ जिले का कार्यकारी जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई है। बद्रीलाल दांगी की कर्मठता, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को इस पद के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। वे लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही दांगी समाज में हर्ष का माहौल है। समाजजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बद्रीलाल दांगी के नेतृत्व में समाज के विकास, युवाओं के संगठन और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। समाज के वरिष्ठजनों ने आशा जताई है कि बद्रीलाल दांगी संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में सामाजिक एकता, शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से दांगी समाज को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।


