ग्वालियर में ट्रक ने डंपर चालक को कुचला, मौत:हाईवे किनारे गाड़ी धो रहा था मृतक, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक रौंद गया

ग्वालियर में हाईवे किनारे गिट्‌टी से भरा डंपर धो रहे चालक को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक रौंद गया। घटना स्थल पर ही डंपर चालक की मौत हो गई है। घटना बिलौआ में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर हीरालाल पेट्राेल पंप के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मृतक के भाई की शिकायत पर टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी वाहन चालक, ट्रक लेकर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
राजस्थान के धौलपुर मनिया स्थित रामसिंह का पुरा निवासी भगवान सिंह तोमर के पुत्र छोटा सिंह तोमर व पिंकू तोमर डंपर चालक हैं। वह भोजकुमार सिसोदिया के यहां काम करते हैं। वह बिलौआ स्थित क्रसर से गिट्‌टी भरकर डीलर की साइट पर पहुंचाते हैं। 13 जनवरी की रात को छोटा तोमर और उसके बड़े भाई पिंकू तोमर ने बिलौआ से गिट्टी भरी और चल दिए। बिलौआ रोड पर बने हरि लीला पेट्रोल पंप के पास सर्विस सेंटर है जहां गाड़ियां धोने का काम होता है। पिंकू तोमर ने अपना डंपर वहां खड़ा किया और गाड़ी धोने लगा। उसी दौरान एक नीले रंग ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गाड़ी धो रहे पिंकू तोमर को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से पिंकू तोमर के सिर में गंभीर चोट लगी। घायल पिंकू को इलाज के लिए तत्काल प्राइवेट हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने नब्ज पर हाथ रखते ही पिंकू तोमर को मृत घोषित कर दिया। बिलौआ थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया- एक घटना में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *