बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष संजय सरोगी की अध्यक्षता में मकर संक्रांति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरएसडब्ल्यूएम-भीलवाड़ा ग्रुप की ओर से प्रतिभा मीणा ने बिहार भाजपा कार्यालय के स्टाफ के साथ मकर संक्रांति एवं भीलवाड़ा ग्रुप के चेयरमैन रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिन पर अपने औद्योगिक संस्थान की ओर से सौगात भेंट की। कार्यक्रम में जाले विधानसभा से विधायक जिबेश मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिभा मीणा ने कहा कि राजस्थान और बिहार के बीच सहयोग, सेवा और विकास का यह भाव आगे भी निरंतर बना रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार की प्रगति एवं सामाजिक विकास में भीलवाड़ा ग्रुप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह आयोजन सेवा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम रहा।


