पलामू में बाइक-कार की टक्कर, एक युवक की मौत:दोस्त को घर छोड़ने के बाद वापस लौटते वक्त हुआ हादसा, कार सवार हुए फरार

पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में सेवती डाक बंगला के पास एक तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक 28 वर्षीय मंदीप भुइयां की मौत हो गई। मंदीप पांकी के करार निवासी थे। पुलिस के अनुसार, बाइक गलत साइड से आकर एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में तरहसी पीएचसी ले जाया गया, जहां से एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने दुर्घटनास्थल पर रुककर घायल युवक को अपने वाहन से तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में मदद की। कार में महिला डांसर सहित अन्य लोग सवार थे मृतक के परिजनों ने बताया कि मंदीप अपने एक साथी को मनातू छोड़ने गया था और वहां से वापस लौट रहा था। दूसरी ओर से आ रही कार बेदानी की ओर से आ रही थी। कार में महिला डांसर सहित अन्य लोग सवार थे, जो घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि इसमें सवार किसी को चोट नहीं आई। बाइक को ज्यादा नुकसान हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। एमएमसीएच में इलाज के दौरान शाम को मंदीप भुइयां की मौत हो गई। अस्पताल पहुंची उनकी भाभी ने शव की पहचान की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *