गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार:केशकाल पुलिस ने 1 किलो माल जब्त किया, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

कोंडागांव जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत केशकाल पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा की पुड़िया बनाकर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.710 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 13 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। बताया गया था कि धनंजय पांडे अपने घर में गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में बनाकर बिक्री के लिए छिपाकर रखा है और शहर के युवाओं को इसकी आपूर्ति करता है। कैरी बैग से गांजा बरामद सूचना को गंभीरता से लेते हुए केशकाल पुलिस की टीम ने तत्काल आरोपी के घर पर घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के रसोई घर में रखे एक कैरी बैग से खुला गांजा, पारदर्शी झिल्ली में पैक एक पैकेट और कागज में रोल की गई 5 छोटी पुड़ियां बरामद हुईं। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल पुलिस ने मौके पर ही अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर आरोपी धनंजय पांडे ( 55) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *