CM ने तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया:तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की, स्कूली बच्चों के साथ पतंगबाजी का भी आनंद लिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने प्राचीन तपेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। सीएम ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम साय ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्हें मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के साथ पतंगबाजी का भी आनंद लिया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के कक्षा 7वीं-8वीं के छात्र-छात्राओं और हिंदी माध्यम विद्यालय के कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के साथ पतंग उड़ाई। बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद और संस्कृति में आगे बढ़ने की दी प्रेरणा मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मंदिर प्रांगण में पारंपरिक चारपाई पर बैठकर साल पत्ते के दोने में परोसे गए गजक, खोभी लाई, तिलकुट और तिल के लड्डुओं का स्वाद लिया। मकर संक्रांति को बताया सांस्कृतिक विरासत सीएम ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्नान, दान और तिल से बने व्यंजनों का सेवन शुभ फलदायी माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *