ACB रेड पर मालवीय बोले- चोरी-डकैती का माल मिला क्या?:सरकार इसे सार्वजनिक करे; 2 बजट में वागड़ को कोई तोहफा नहीं मिला

महज 23 महीने बाद भाजपा छोड़ने वाले पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के 3 ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रेड की। इसे लेकर मालवीय ने कहा- मैं सरकार से, प्रशासन से आग्रह करना चाहता हूं कि इन तीनों जगह पर आप गए, तो वहां क्या चोरी-डकैती का माल मिला? कुछ मिला क्या? और मिला तो जनता को सार्वजनिक बताएं। जाहिर करें कि इन दो पेट्रोल पंपों के ऊपर ये चोरी थी, क्रशर प्लांट में ये चोरी थी। तो जनता को और मुझे इसको जानने का अधिकार है और सरकार सार्वजनिक करें। दैनिक भास्कर डिजिटल ने ACB सर्च के बाद मालवीय से बातचीत की। इसमें मालवीय ने सरकार और कांग्रेस में दोबारा जाने की इच्छा पर बातचीत की। भास्कर: ACB की जो कार्रवाई हुई है, उस पर क्या कहना चाहेंगे?
​मालवीय: बहुत विनम्रता से मैं कह सकता हूं सरकार को… 23 महीने तक मैं आपके साथ रहा। आपने जो आदेश दिया, मैंने किया। लेकिन 2 बजट के अंदर इस वागड़ अंचल को ऐसा कोई बड़ा तोहफा नहीं मिला, जिससे कि आम आदमी का भला हो सके। ​मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना आज मृत पड़ी है। भुगतान नहीं हो रहे हैं। लोगों को रोजगार भी नहीं मिल रहा है और एक महात्मा गांधी जैसा बढ़िया सा, जिनका संबंध देश की आजादी से हो, जिनको हम राष्ट्रपिता कहते हैं, उनके नाम से मनरेगा थी। उस नाम को भी आप बदल रहे हो। मेरे मन में ऐसी भावना पैदा हुई कि मुझे इस तरह की पार्टी के अंदर नहीं रहना चाहिए, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी। भास्कर: बताया जा रहा है कि ACB के अधिकारियों ने घर वालों को भी परेशान किया है?
​मालवीय: हां, रात के 12:00 बजे घर नाहरपुरा आए। चार गाड़ी आई। 2 घंटे तक सब लोगों से उन्होंने बात की। मेरे बारे में भी पूछा गया कि वो कहां हैं? परिजनों ने उन्हें बताया कि वे तो बांसवाड़ा चले गए और कल शाम से ही निकले हुए हैं। रास्ते में मुझे पता लगा कि मेरे पंप की सर्च हो रही है। फिर पता लगा कि बेटा क्रशर प्लांट चलाता है, वहां पर भी कोई पार्टी गई हुई है। फिर कलिंजरा पंप पर भी वो लोग गए। तो मैं इतना सा सरकार से, प्रशासन से आग्रह करता हूं कि इन तीनों जगह पर कुछ मिला हो तो सरकार इसे सार्वजनिक करें और जनता को बताएं। भास्कर: मदन राठौड़ कह रहे हैं कि आपने अभी तक पार्टी छोड़ी नहीं है, उनकी पार्टी में ही हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कह रहे हैं कि अभी तक हमने उनको जॉइनिंग नहीं कराई है?
मालवीय: अब देखो मदन जी क्या कहते हैं, क्या नहीं कहते हैं। वो तो प्रदेशाध्यक्ष हैं। वो उनकी भावना है। वो कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन मैं तो 11 तारीख को भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में चला गया। भास्कर: इस्तीफा किस तरह दिया भाजपा में?
​मालवीय: इस्तीफा तो आजकल ऑनलाइन चला जाता है, कोई जाने की जरूरत नहीं है। भास्कर: आपने ऑनलाइन इस्तीफा दिया था प्रदेश अध्यक्ष जी को?
मालवीय: (सिर हिलाकर सहमति जताते हुए) प्रदेश अध्यक्ष जी को। ……… महेंद्रजीत सिंह मालवीय से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाजपा छोड़ते ही मालवीया पर ACB की रेड:2 पेट्रोल पंप और बेटे के क्रशर प्लांट के दस्तावेज खंगाले, डोटासरा बोले- लोकतंत्र की शर्मनाक तस्वीर भाजपा छोड़ते ही पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के तीन ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमारी की। बांसवाड़ा में मंगलवार सुबह टीमें पहुंची थीं। (पढ़ें पूरी खबर) पूर्व मंत्री मालवीय ने BJP छोड़ी, बोले-यहां मेरा दम घुट रहा:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को लिखा पत्र, 23 महीने पहले भाजपा में शामिल हुए थे पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय का दो साल में ही भाजपा से मोह भंग हो गया है। मालवीय ने बीजेपी छोड़ दी है। कांग्रेस में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखा है। (पूरी खबर पढ़ें) पूर्व मंत्री मालवीय ने BJP जॉइन की:विधायक पद से इस्तीफा दिया; बोले- कांग्रेस ने राम मंदिर जाने से रोका था बागीदौरा (बांसवाड़ा) से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली है। पार्टी जॉइन करते ही उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *