डोटासरा बोले-हर विधानसभा सीट पर 5000 कांग्रेस-समर्थक वोट काटे:अमित शाह के दौरे के बाद सीएमआर से पैन ड्राइव जारी, इसे बीजेपी नेताओं को भेजा गया

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एसआईआर में अब नए सिरे से हर विधानसभा सीट पर चार से पांच हजार कांग्रेस समर्थक वोट काटने की साजिश का आरोप लगाया है। डोटासरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने एक्स पर लिखा -बेहद चिंताजनक और अति-गंभीर जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस के वोट काटने के उद्देश्य से मोदी सरकार और भाजपा शीर्ष स्तर पर योजनाबद्ध षड्यंत्र रच रही है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे के बाद सीएमआर से एक पैन ड्राइव जारी की गई है। प्रदेश की हर विधानसभा में कांग्रेस समर्थित 4 से 5 हज़ार वोट कटवाने का षड्यंत्रकारी डेटा दिया गया है। डोटासरा ने कहीं ये 3 बड़ी बातें… 1. एसडीओ दफ्तरों में फॉर्म देकर जायज़ वोट काटने की साजिश
डोटासरा ने लिखा- जानकारी मिली है कि सीएमआर के माध्यम से ये डेटा विधानसभा-वार बीजेपी नेताओं तक पहुंचाया गया और एसआईआर पर अंतिम आपत्ति (15 जनवरी) से पहले एसडीओ कार्यालयों में बड़े पैमाने पर फॉर्म देकर कांग्रेस के जायज़ वोट काटने की साजिश की जा रही है। 2. यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला
डोटासरा ने लिखा -राजस्थान में बड़े पैमाने पर वोट चोरी और लोकतंत्र की लूट की जा रही है। ये कोई साधारण राजनीतिक साजिश और एक राज्य का मामला नहीं है, ये लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। 3. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर वोट की निगरानी करने के निर्देश
डोटासरा ने लिखा – पार्टी के सभी बीएलए, स्थानीय नेता, विधायकों, प्रत्याशियों, जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों से आह्वान करता हूं कि तुरंत जिला प्रशासन से संपर्क साधें, हर वोट की सख़्त निगरानी करें और किसी भी वैध मत को कटने न दें। ये लड़ाई भाजपाई सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है, जिसे निर्णायक रूप से लड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *