मारपीट, हत्या के प्रयास का तीसरा आरोपी गिरफ्तार:जेसीबी से कार पलटने और फायरिंग करने का है आरोप

फलोदी पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भंवराराम ने बताया कि यह मामला 5 जनवरी को दर्ज किया गया था। परिवादी युसुफ खां निवासी बैंगटीखुर्द ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अजीज पुत्र गफूर खां निवासी मलार और अन्य लोगों ने मलार रिण में उनकी कार को जेसीबी से पलटकर तोड़ दिया था। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने युसुफ खां और उनके साथियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उन पर फायर भी किए। इस पर्चा बयान के आधार पर फलोदी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसआई बाबूराम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों मकसूद और उमर खां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अब तीसरे आरोपी वाज उर्फ अब्दुल वाज (31) निवासी मलार रिण को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है। आरोपी वाज के खिलाफ पहले भी पुलिस थाने में एक मुकदमा दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *