नरसिंहपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांजा बेचते दो गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई,5 बंडल और 38 लच्छी चाइनीज मांझा बरामद

नरसिंहपुर में मकर संक्रांति पर्व से पहले कोतवाली पुलिस ने चाइनीज मांझा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो व्यक्तियों से प्रतिबंधित मांझा जब्त किया है। 5 बंडल और 38 लच्छी चाइनीज मांझा बरामद पुलिस ने कुल 05 बंडल और 38 लच्छी चाइनीज मांझा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1800 रुपए है। यह कार्रवाई मकर संक्रांति के अवसर पर अवैध बिक्री रोकने के उद्देश्य से की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। टीम को सम्मानित करेंगे एसपी यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। एसपी ने इस सफल अभियान की सराहना करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *