मोटरसाइकिल की किस्त चुकाने के लिए रोटावेटर चोरी की:रामनगर पुलिस ने आरोपी को दबोचा; ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर जब्त

मोटरसाइकिल की किस्त चुकाने के लिए रोटावेटर चोरी करने वाले आरोपी को रामनगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया रोटावेटर और चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर समेत कुल 4 लाख 87 हजार 500 रुपए का सामान जब्त किया है। कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य के मुताबिक, थाना क्षेत्र अंतर्गत जसवाड़ी निवासी गोपालसिंह मौर्य (राजपूत) ने 30 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राजपूत ढाबा के सामने कच्चे रास्ते पर स्थित उनके खेत में बने कच्चे मकान के पास रखा 87 हजार 500 रुपए कीमत का रोटावेटर अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। शिकायत पर कोतवाली थाना में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चौकी प्रभारी रामनगर एएसआई नन्दराम वासुरे ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही अनिल बारेला निवासी आमडी, थाना चैनपुर झिरन्या (जिला खरगोन) को चिह्नित किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने किस्त पर पल्सर मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसकी किस्तें नहीं भर पा रहा था। इसी कारण उसने ट्रैक्टर से जाकर रोटावेटर चोरी किया। पुलिस ने आरोपी से 87 हजार 500 रुपए का रोटावेटर और चोरी में प्रयुक्त महेन्द्र कंपनी का ट्रैक्टर (कीमत लगभग 4 लाख रुपए) जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर 14 जनवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *