आष्टा बस स्टैंड पर मिला 5 वर्षीय मासूम:सौतेले पिता ने शाजापुर में घर से अगवा किया था; आरोपी फरार, साथी पकड़ाया

शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र से लापता 5 वर्षीय आयुष सोलंकी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे को आष्टा बस स्टैंड से सुरक्षित हालत में बरामद किया गया। मामले में सौतेले पिता के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सौतेला पिता अभी फरार है। घर के बाहर खेलते समय हुआ था लापता लालघाटी थाने में ज्योतिनगर निवासी सुमन बाई सौराष्ट्रीय ने अपने बेटे आयुष के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुमन बाई गोयल अस्पताल में सफाई का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आयुष अपने बड़े भाई अंश और मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। कुछ समय बाद बड़ा भाई घर लौट आया, लेकिन आयुष वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। जांच में सामने आया सौतेले पिता का नाम पुलिस जांच में सामने आया कि सुमन बाई की पहले और दूसरी शादी से जुड़े पारिवारिक विवाद रहे हैं। पुलिस को मुखबिरों की सूचना और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पता चला कि बच्चे को उसकी मां के पूर्व पति राजेश उर्फ राधेश्याम घर के बाहर से ले गया था। देवास जिले तक ले गया आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश बच्चे को लेकर देवास जिले चला गया था। उसके साथ उसका दोस्त पीरुलाल भी था। पुलिस के दबाव से बचने के लिए राजेश ने सतवास से बच्चे को अपने दोस्त पीरुलाल के साथ बस में बैठाकर शाजापुर की ओर भेज दिया। आष्टा बस स्टैंड से बच्चा बरामद सूचना मिलते ही लालघाटी पुलिस की टीम बुधवार सुबह आष्टा बस स्टैंड पहुंची और पीरुलाल को पकड़कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को शाजापुर लाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। मुख्य आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने इस मामले में सौतेले पिता राजेश और उसके दोस्त पीरुलाल को आरोपी बनाया है। पीरुलाल पुलिस की हिरासत में है, जबकि मुख्य आरोपी राजेश की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *