इंदौर की कनाडिया पुलिस ने 65 हजार की एमडी ड्रग के साथ सैयद अबान शकील को शनिवार रात पकड़ा। उसने बाबा नाम के आरोपी से यह ड्रग देने की बात की थी। जो पार्टी और पबों में नशा करने वालो को यह उपलब्ध कराता है। पुलिस अब सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।
कनाडिया पुलिस ने बायपास में पार्टी मना रहे भोपाल के सैय्यद अबान शकील निवासी कोहेफिजा को पकड़ा था। अबान ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि वह पार्टी मनाने छुट्टी होने पर शनिवार को आता था। यहां दोस्तों के साथ पार्टी करता। उसकी इंदौर के पब में पार्टी के दौरान ही बाबा निवासी लसूडिया नाम के लड़के से पहचान हुई। वह ड्रग पैडलर है। वहीं खुद को इंवेट मैनेजमेंट से जुड़ा बताता है। इसी नाम को लेकर वह पूरा काम करने लगा था।
मोबाइल में मिली नशे को लेकर चैटिंग
अबान और बाबा के बीच इंदौर आने के पहले वाट्सऐप की चैटिंग भी मिली है। जिसमें नशा देने के लिए बाबा उससे कोडवर्ड में बात कर रहा था। बाबा पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता है। अफसरों के मुताबिक बाबा करीब डेढ़ से दो सालों से इसी तरह के नेटवर्क में जुड़ा है। बताया जाता है कि बाबा ने तीन लोगों को मिलाकर 60 ग्राम एमडी दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में साढे 5 ग्राम का ही केस बनाया है।


