बैतूल में तीन स्थानीय अवकाश घोषित:भाई दूज, ताप्ती जन्मोत्सव और अनंत चतुर्दशी पर मिलेगी छुट्टी

बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने वर्ष 2026 के लिए बैतूल जिले में तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। घोषित अवकाशों में भाई दूज, मां ताप्ती जन्मोत्सव और अनंत चतुर्दशी शामिल हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 में बैतूल जिले में निम्न स्थानीय अवकाश रहेंगे। कोषालय-उपकोषालय पर लागू नहीं मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत ये स्थानीय अवकाश कोषालय एवं उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे। इस बार घोषित स्थानीय अवकाश वर्ष 2025 की सूची से अलग हैं। वर्ष 2025 में कलेक्टर द्वारा रंग पंचमी (19 मार्च), मां ताप्ती जन्मोत्सव (2 जुलाई) और श्री गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, रंग पंचमी और ताप्ती जन्मोत्सव उस वर्ष अवकाश के दिन पड़ने के कारण लागू नहीं हो पाए थे। गोवर्धन पूजा को सामान्य छुट्टी में किया शामिल पिछले वर्षों में गोवर्धन पूजा और देवउठनी ग्यारस पर भी स्थानीय अवकाश घोषित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार राज्य शासन ने गोवर्धन पूजा को सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर लिया है, इसलिए इसे स्थानीय अवकाश सूची में शामिल नहीं किया गया। इस तरह वर्ष 2026 में बैतूल जिले के शासकीय कर्मचारियों को तीन स्थानीय अवकाश मिलेंगे, जिनमें भाई दूज और अनंत चतुर्दशी पहली बार स्थानीय अवकाश के रूप में शामिल किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *